WhatsApp Icon

अकबरपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 टीमों की ताबड़तोड़ दबिश, डेढ़ दर्जन फरार वारंटी गिरफ्तार; अपराधियों में मचा हड़कंप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 18 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। मा. न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 विशेष टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दबिश और खोजबीन की। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न गांवों और मोहल्लों से कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे और वे काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कोतवाली अकबरपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और फरार आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबर

SB पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डेंटल कैंप, बच्चों को सिखाए स्वस्थ मुस्कान के गुर; दांतों की जांच के साथ जागरूकता का संदेश

OTS की टाण्डा से उठी थी मांग, चेयरमैन ने भेजा था मांगपत्र; अब सरकार ने खोला राहत का खजाना – हाउस-वॉटर टैक्स बकायेदारों को बड़ी छूट

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.