WhatsApp Icon

थानाध्यक्ष के प्रयास पर यात्री बोले कि किसी देवदूत की तरह पुलिस कर रही है मदद

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

कोरोना वायरस महामारी को लेकर जहां पूरा देश लॉक डाउन है तो पूरी तरह से सीमा सील होने के पहले थानाध्यक्ष के द्वारा अंबेडकर नगर जिले में प्रवेश करने वाले बाहर से आने वाले युवकों के लिए खाने-पीने सहित मास्क हैंड ग्लव्स का वितरण किया गया।
बता दे दिल्ली मुंबई गुडगांव उत्तराखंड से आने वाले लोगों के लिए थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर संजय सिंह के द्वारा सेवा गंज बैरियर बॉर्डर अंबेडकर नगर अयोध्या 1000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
जहां लोग पुलिस को शक भरी निगाहों से देखते थे वही आज वहीं पुलिस किसी देवदूत की तरह लोग के लिए हर संभव मदद कर रही है। थानाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा जहां भोजन की व्यवस्था करवाई गई तो वही मास्क हैंड् ग्लब्स भी वितरण कराई गई। कई दिनों से थके हारे सतीश नेकपाल अच्छेलाल रामसेवक अंकेश प्यारे इंद्रजीत सहित तमाम लोगों ने जहां भोजन किया तो वही मास्क हैंड ग्लव्स पाकर कहा कि इतनी दूर से चले आ रहे हैं लेकिन कहीं भी ऐसी व्यवस्था नहीं मिली। कई परेशान लोगों को कहते सुना गया कि आज पुलिस किसी देवदूत की तरह मदद कर रही है। सभी लोगों ने थानाध्यक्ष का शुक्रिया अदा किया। थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि सभी के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सारे खर्चे को वहन करेगी। सुबह से ही लगातार भोजन करवाया जाता रहा। वहीं सभी को वाहन की भी व्यवस्था कराई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय सिंह सब इंस्पेक्टर राम प्रताप यादव, विनय सिंह शिवकुमार, गुड्डू जोशी कांस्टेबल रामजतन चौहान रामप्रकाश महेश तिवारी अजीत सिंह भीकम सिंह महिला आरक्षी शिवांगी त्रिवेदी लक्ष्मी देवी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अन्य खबर

सावधान ! 10 साल बाद सड़कों पर फिर आ गया मजनू पिजड़ा

अदालत ने हत्या में नामज़द दो अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा

जनसुवाई पोर्टल पर फ़र्ज़ी रिपोर्ट लगाने से आखिर क्यों महीन लगता है डर !

error: Content is protected !!