WhatsApp Icon

समूह सखी के पति की मृत्यु की खबर पर दीदी से मिलने पहुंचे डीएम ने किया हृदय स्पर्शी कार्य – सराहना

Sharing Is Caring:

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी के रूप में कार्यरत हैं श्रीमती सरिता देवी

अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सूचना मिलने पर विकासखंड भीटी के ग्राम पंचायत सुनावां में वन राजा परिवार की महिला श्रीमती सरिता देवी के घर पहुंचे। उनके साथ तहसील भीटी के उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज, तहसीलदार भीटी, खंड विकास अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीमती सरिता देवी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी के पद पर कार्यरत हैं, वह काफी मेहनती दीदी हैं किंतु उनके पति जो मुंबई में रहकर कमाते थे चार दिन पूर्व एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। समूह सखी के चार छोटे बच्चे भी हैं उनकी आर्थिक स्थिति को देखकर तत्काल जिलाधिकारी ने एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की। साथ ही 50 किग्रा राशन व अन्य खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी भीटी को कम से कम दो बीघा खेती की जमीन आवंटन के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही खंड विकास अधिकारी भीटी को उनके पेंशन, आवास की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।

इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने उनके बच्चों के शिक्षा की उचित व्यवस्था करने, परिवार को नियमानुसार किसान दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहां पर उपस्थित अन्य समूह की दीदी तथा ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी के इस हृदय स्पर्शी कार्यों के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.