WhatsApp Icon

अदालत ने हत्या में नामज़द दो अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद की सबसे बड़ी अदालत ने 2018 में हुई एक हत्या के मामले में नामज़द दो अभियुक्तों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।


थाना मालीपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 087/18 पर धारा 302, 34,323, 34, 504, 506 आईपीसी के आरोपी अभियुक्त रामपूजन उर्फ जिलाउ व अमरजीत उर्फ नाटे पुत्रगण राजेन्द्र निवासीगण आलमपुर अखई थाना मालीपुर को जिला सत्र न्यायधीश ने आजीवन सश्रम कारावास से दण्डित करते हुए प्रत्येक को 11500 -11500 रुपये अर्थदण्ड की भी सज़ा सुनाई है। पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने एडीजीसी गोविंद श्रीवास्तव सहित मालीपुर थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी, पैरोकार अमित कुमार यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अदालत में समय से आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पेश कर पैरवी करने पर अपराधियों को सज़ा अवश्य मिलती है।

अन्य खबर

पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर एक्शन! दोबारा हुए अतिक्रमण पर फिर चलेगा अभियान, सड़क-नाली निर्माण में आई तेजी

सपाइयों की हुंकार के बाद अब कांग्रेस का वार, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कई नेता हाउस अरेस्ट

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.