WhatsApp Icon

70 साल से अधिक लोग मुफ्त बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड : डॉ मिथिलेश त्रिपाठी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की शानदार कार्यकाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में जनपद की मंडलों के शक्ति केंद्रों पर चौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है।


जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की जीवत मण्डल की डीह भियांव, सोनगांव की बड़गांव शक्ति केंद्र की चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अयोध्या जनपद प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि एक नए आत्म निर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सपना है, अब यही 140 करोड़ देशवासियों का लक्ष्य बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23 हजार 622 करोड़ तक पहुंच गया है। साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचण्ड मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने देश के दुश्मनों को तबाह कर दिया। मोदी जी के साहस और दूरदर्शी विजन के चलते ही भारतीय सशस्त्र बलों के सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पीओके और पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकी कैंप और 11 सैन्य एयरबेस तबाह किए। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अन्त्योदय की नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कोई गरीब परिवार भूखा नहीं सोए इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत अब 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। पिछले दशक में कृषि बजट 5 गुना बढ़ा है। जिससे किसानों को मजबूती मिली है।
11 वर्षों में आयुष्मान भारत योजना ने 55 करोड़ लाभार्थियों को आर्थिक बोझ से राहत दी है। भारत अब उधर लेने वाला नहीं देने वाला देश बन चुका है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि शक्तिकेंद्रों की चौपाल कार्यक्रम में शामिल लोगों को विकसित भारत का संकल्प पत्र भरवा कर उनसे विकसित भारत के लिए सहयोग का संकल्प दिलाया जा रहा है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ अमित त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष सरिता निषाद,रवींद्र भारती सहित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.