WhatsApp Icon

पांच दिवसीय परिवार संपर्क अभियान में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर बूथों पर पांच दिवसीय परिवार संपर्क अभियान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है। गत 11 जून से आगामी 15 जून तक चलने वाले परिवार संपर्क अभियान में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में पूरे जनपद में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बूथों पर परिवारों से मिलकर उन्हें पत्रक वितरण कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है।टाण्डा विधायक संजुदेवू व उनके प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता ने टाण्डा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल के साथ बूथ संख्या 111 व 104 में भ्रमण कर परिवारों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित युवा समाजसेवी ओमकार गुप्ता ने सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए बसखारी सेक्टर के दरगाह बूथ संख्या 327 के एक-एक परिवारों से मुलाकात कर उन्हें मास्क व सेनिटाइजर वितरित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई तथा प्रोवार संपर्क अभियान को गति दिया।आपको बताते चलेंकि भारतीय जनता पार्टी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर पांच दिवसीय सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने सद्दरपुर मंडल के बूथ संख्या 15 सलेमपुर से किया। जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पूर्व सांसद डॉक्टर हरिओम पाण्डेय ने कटेहरी विधान सभा के बूथ संख्या 182 वीरसिंहपुर, आलापुर विधायक अनीता कमल ने बूथ संख्या 295 सोलहवां, टाण्डा विधायक संजुदेवी ने बूथ संख्या 8 हजियापुर, अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बूथ संख्या 95 शाहजहांपुर, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने बूथ संख्या 220 नरियांव, जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने बूथ संख्या 83 आर्यकन्या के परिवारों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पत्रक वितरण कर परिवार संपर्क अभियान को मजबूत बनाया।

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.