WhatsApp Icon

24 घण्टा में 48 सेमी बढ़ा घाघरा नदी का पानी – निगरानी जारी

Sharing Is Caring:

24 घण्टा में 48 सेमी बढ़ा घाघरा नदी का पानी – निगरानी जारी

अम्बेडकरनगर: जनपद स्व होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक बार पुनः बढ़ने लगा है हालांकि खतरे के लाल निशान से फिलहाल दूर है लेकिन जिस स्पीड से पानी बढ़ रहा है उससे नदी किनारे रहने वाले चिंतिंत नज़र आ रहे हैं। तहसील प्रशासन लगातार सर्तकता बनाये हुए हैं और सुबह शाम जलस्तर मापने के काम जारी है।


टाण्डा उप जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि घाघरा नदी के जलस्तर पर लगातार नज़र रखी जा रही है। बुधवार प्रातः 08 बजे जहां नदी का जलस्तर 84.10 मीटर मापा गया था वहीं गुरुवार को प्रातः 08 बजे जलस्तर 84.58 मीटर पहुंच गया। मात्र 24 घण्टा में ही घाघरा नदी के जलस्तर में 48 सेमी की वृद्धि दर्ज किया गया है हालांकि खतरे के लाल निशान से 98 सेमी की दूरी है। काफी तेजी से बढ़ते जल स्तर से नदी के कछार में एवं किनारे रहने वालों के माथों पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। टाण्डा तहसील प्रशासन का दावा है कि संभावित बाढ़ से प्रभावित वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की का रही है तथा किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविक व गोताखोर की टीम तैयार है तथा आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ चौकियों व राहत शिविरों के स्थानों को भी चिन्हित किया जा चुका है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!