WhatsApp Icon

महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए जन विकास केंद्र द्वारा जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन उमरन गांव में किया गया जिसमें दर्जनों गाँव की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इंसानी हकों की बहाली व महिलाओं को सरकार द्वारा सँचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता देने और महिलाओं के सामाजिक जीवन एवं परिस्थिति पर सरकार व समाज के बीच आपसी सँवाद कायम करने के उद्देश्य को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय जन सँवाद का आयोजन उमरन मे किया गया। जहाँ 12 गांव की 56 महिलाओं व पुरुषों ने प्रतिभागिता किया। जन विकास केन्द्र भितरीडीह और ओ.बी.आर.इण्डिया के सँयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सँवाद को सँबोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि जातिगत अत्याचारों व महिला हिँसा से पीड़ित महिलाओं के सँबेधानिक अधिकारों की बहाली हेतु जन आवाज बुलंद करना हमारा अभीष्ट है।
जन सँवाद कार्यक्रम मे मानवाधिकार सँघर्ष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आर.आर.पाठक ने लोगों को कन्या सुमँगला योजना, महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, व शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास सहित विभिन्न विभागों के बारे में बताया। जनसँवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में रामबुझावन मनाऊ मनभावती मेवालाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अन्य खबर

संविधान, एकता और राष्ट्रवाद के संदेश के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस

✍️ संपादकीय | जब गणतंत्र हार गया, बाजार जीत गया, श्रम विभाग ग़ायब

जिला पंचायत चुनाव को लेकर AIMIM ने बिछाई राजनीतिक बिसात, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.