WhatsApp Icon

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शौच के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के सकरा दक्षिण गांव की है। गांव निवासी संतराम पुत्र स्वर्गीय बुनैल उम्र 65 वर्ष सोमवार सुबह नहर के किनारे शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!