WhatsApp Icon

जिला पंचायत चुनाव को लेकर AIMIM ने बिछाई राजनीतिक बिसात, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अम्बेडकरनगर में अपनी राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रदेश सचिव मुराद अली के निजी आवास पर पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
बैठक की अध्यक्षता AIMIM जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने की। इस दौरान जिला महासचिव नबी अहमद अंसारी, सद्दाम हुसैन, नूर मोहम्मद, तौसीफ, बाबू भाई, अब्बू साद, सभासद दिलीप कुमार त्यागी, सहारे आलम, इरशाद अली, तथा नगर पंचायत जहांगीरगंज से रनर प्रत्याशी तीरथ राम उर्फ दगली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


बैठक में जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। संगठनात्मक मजबूती, जातीय-सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई।
प्रदेश सचिव मुराद अली ने संकेत दिए कि पार्टी पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है और जल्द ही जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
राजनीतिक गलियारों में AIMIM की इस बैठक को जिला पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ी सियासी चाल के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति और अधिक गरमाने के आसार हैं।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!