WhatsApp Icon

पुष्प वर्षा कर पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान तो भाजपा जिलाध्यक्ष ने—

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोविड-19 की महाजंग के दौरान लागू लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने वाले पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा का दौर जारी है। भाजपा जियाध्यक्ष ने पुलिस कप्तान को दर्जनों लोगों द्वारा हस्ताक्षर किया धन्यवाद पत्र सौप कर आभार प्रकट किया।
औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में सीओ अमर बहादुर सहित सभी पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। अकबरपुर व जलालपुर के बाद टाण्डा चौक घंटाघर से ज़ुबैर चौराहा तक आम नागरिकों द्वारा अपने छतों से पुष्प वर्षा कर पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया गया।
विश्वव्यापी कोरोना महामारी के प्रकोप की परवाह किए बिना, अपने परिवार की चिंता छोड़ कर, अपनी जान की बाजी लगा कर जनता के जीवन की रक्षा में अपने को समर्पित करते हुए रात दिन एक कर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले अम्बेडकर नगर पुलिस अधीक्षक को उनके नेतृत्व में सफतापूर्वक शांति व्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के कुशल प्रबंधन के लिए 40 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आभार पत्र सौंप कर अभिनन्दन करते हुए यशस्वी भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कोविड-19 की महाजंग में लगे सभी योध्याओं का आभार प्रकट किया है।
बहरहाल कोविड-19 की जंग में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने पुलिस कप्तान को दर्जनों लोगों द्वारा हस्ताक्षरित धन्यवाद पत्र सौप कर आभार प्रकट किया।

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.