WhatsApp Icon

टांडा पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्याभियुक्त को मिली आजीवन कारावास की सज़ा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा लगातार की जाने वाली प्रभावी पैरवी के कारण हत्याभियुक्त को 25 हज़ार अर्थदण्ड के साथ आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है।


जिला न्यायालय ने हत्याभियुक्त गुड्डू पुत्र हेमंत पुत्र देव प्रभाकर मिश्रा निवासी परसावां कला कोतवाली टांडा को आजीवन कारावास की सज़ा के साथ कुल 25 हज़ार रुपये का अर्थदण्ड दिया है। एडीजीसी सुभाष चन्द्र वर्मा, कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व पैरोकार कांस्टेबल शैलेश मिश्रा की पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने पीठ थपथपाते हुए कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कंवेक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा लगातार प्रभावी पैरवी के कारण हत्याभियुक्त को न्यायालय द्वारा सज़ा सुनाई गई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!