WhatsApp Icon

ई-रिक्शा चालकों ने आर्थिक मदद मिलने पर एसडीएम को दिया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोविड-19 की महामारी के दौरान जारी लॉक डाउन में ई-रिक्शा चालकों के सामने भी आर्थिक समस्या पैदा हो गई। टाण्डा ई-रिक्शा संघ की अपील पर उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने ई-रिक्शा चालकों की मदद का आश्वासन दिया था जिसके बाद 186 ई-रिक्शा चालकों के बैंक एकाउंट में शासन द्वारा आर्थिक मदद पहुंचाई गई जबकि अन्य ई-रिक्शा चालकों के बैंक खातों में शीघ्र आर्थिक मदद पहुंचने का दावा किया गया है।
टाण्डा नगर क्षेत्र के ई-रिक्शा चालक शादाब अहमद ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान ई-रिक्शा का चक्का पूरी तरह से जाम है जिसके कारण ई-रिक्शा चालकों के परिवारों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई थी जिसपर उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक से गोहार लगाई गई तो उन्होंने सभी ई-रिक्शा चालकों की सूची मांगी तो प्रथम चक्र में 186 चालकों की सूची उपलब्ध कराई गई जिनके बैंक एकाउंट में एक-एक हज़ार रुपए पहुंच गए हैं जबकि अन्य ई रिक्शा चालकों की भी सूची भेजी जा रही है। ई-रिक्शा संघ के मो.असलम ने बताया कि उप जिलाधिकारी से कुल 320 ई-रिक्शा चालकों के सम्बंध में वार्ता हुई है। टाण्डा ई-रिक्शा संघ ने उप जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भुखमरी की कगा पर पहुंचे ई-रिक्शा चालकों के परिवार को बड़ी राहत मिली है।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.