WhatsApp Icon

जिंदगी की जंग हार गया ट्रेन से गिरा युवक: जौनपुर-अयोध्या टिकट मिला, अब तक नहीं हुआ पहचान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक 03 मार्च को रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर-5 पर उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार युवक गहरे कोमा में था और हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पास से जौनपुर से अयोध्या का रेल टिकट बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरा था। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!