WhatsApp Icon

मंदिर के पास टूटी पटिया बना दुर्घटना का कारण, नगर पालिका के उदासीन रवैय्ये से आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका परिक्षेत्र के मठिया मंदिर के समीप स्थित नाली की पटिया बीते एक महीने से टूटी हुई पड़ी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।स्थानीय निवासी राम चन्दर, रामू, महेंद्र, और श्यामजी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि नाली की पटिया टूटने के कारण नाली का पानी सड़क पर बहने लगा है, जिससे गंदगी और दुर्घटना की स्थिति बनी हुई है।

शिकायत के बाद भले ही नाली की सफाई कर दी गई, लेकिन टूटी पटिया को आज तक दुरुस्त नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आए दिन राहगीर, सब्जी विक्रेता, और व्यापारिक वाहन इस टूटे हिस्से में फंस जाते हैं। खासकर रात के समय में यह स्थान दुर्घटना-प्रवण हो जाता है, जिससे कई बार लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है। स्थानीय जनता ने मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे हुए पटिया की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!