WhatsApp Icon

हड़ताल के 25वें दिन टाण्डा अधिवक्ता संघ ने लिया बड़ा फैसला

Sharing Is Caring:

 

26वें दिन चलेगी एसडीम सहित सभी कोर्ट लेकिन निखिलेश कुमार की सभी कोर्ट का रहेगा बहिष्कार

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को 25वें दिन भी लगातार जारी रही और इस दौरान अधिवक्ता संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए एसडीएम कोर्ट को विधिवत चलाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है लेकिन तहसीलदार निखिलेश कुमार का बहिष्कार तबादला होने तक जारी रहेगा।


टाण्डा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने उपजिलाधिकारी टाण्डा को पत्र भेजते हुए अवगत कराया कि संघ द्वारा सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि जिन अदालतों पर तहसीलदार निखिलेश कुमार बैठेंगे, उनका बहिष्कार किया जाएगा और उक्त बहिष्कार निखिलेश कुमार के तबादले तक जारी रहेगा।
बहरहाल टाण्डा तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा गुरुवार से सभी अदालतों पर कोर्ट चलाने मर सहयोग किया जाएगा लेकिन तहसीलदार निखिलेश कुमार के तबादले तक उनकी सभी अदालतों के बहिष्कार रहेगा।

अन्य खबर

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

error: Content is protected !!