WhatsApp Icon

टाण्डा नगर पालिका बोर्ड में भारी हंगामा के बावजूद बहुप्रतीक्षित वार्षिक मूल बजट पास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बावजूद मूल वार्षिक बजट पास हो गया तथ टैक्सी स्टैंड नीलामी को भी कम मूल्य पर पास कर दिया गया है जबकि हाउस व वॉटर टैक्स संसोधन प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया है। 

बताते चलेंकि टाण्डा नगर पालिका की बोर्ड बैठक चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ की अध्यक्षता व टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ श्रीमती रेनू की मौजूदगी में सम्पन्न हुई जिसमें 25 सदस्यों के सापेक्ष 24 सदस्य मौजूद रहे। गत 07 मई 2025 को स्थगित हुए बोर्ड के एजेंडे के आधार पर 02 जून को बोर्ड बैठक नगर पालिका के मदनी हाल में सम्पन्न हुई जिसमें प्रस्ताव संख्या 01 पर लगभग 58 करोड़ का मूल बजट प्रस्ताव था जिसे बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया।

इसी दौरान विपक्षी 11 सदस्यों ने हंगामा करते हुए बोर्ड बैठक से बाहर आ गए लेकिन अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ के निर्देश पर बोर्ड बैठक जारी रही जिसमें चेयरमैन सहित 14 सदस्य शामिल रहे। बोर्ड बैठक के प्रस्ताव संख्या 02 पर हाउस व वॉटर टैक्स संसोधन के लिए गठित टीम की रिपोर्ट पेश की गई जिस पर विपक्षी सदस्य सदन से चले जाने के कारण 13 सदस्यों ने बहुमत के आधार पर पास कर दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा गठित समिति के हाउस व वॉटर टैक्स संसोधन प्रस्ताव दर में मौजूदा स्थिति से 50 प्रतिशत कम के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया है जबकि श्रीमती फ़िरोज़ जहां, श्रीमती पूनम सोनी, श्रीमती शाहीन अख्तर, श्रीमती पुष्पा, जमाल कामिल, मो.ज़ाहिद, मो.नसीम, मो.नवाब, मो.अशरफ, शकील अहमद, श्रीमती मेहरुन्निशा सदन छोड़ कर चले गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बोर्ड बैठक में टैक्सी स्टैंड की पूर्व में हुई तीसरी व अंतिम नीलामी में सर्वाधिक बोली के आधार पर 72 लाख 25 हज़ार रुपये में स्वीकृत प्रदान की गई।

बहरहाल टाण्डा नगर पालिका बोर्ड बैठक में अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ को मूल बजट पास करना काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन कई सदस्यों के विरोध के बावजूद बहुमत के आधार पर मूल बजट को पास करने में सफलता प्राप्त हुई है।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!