WhatsApp Icon

टाण्डा में दो दिन ठहरा था अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी – जानिए कैसे जुड़ा है तार

Sharing Is Caring:

टाण्डा में दो दिन ठहरा था अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी – जानिए कैसे जुड़ा है तार

अम्बेडकरनगर: अमेठी में पति पत्नी व दो मासूम बच्चों की गोली मारकर निर्मम हत्या से प्रदेश में हड़कम्प मच गया। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी चंदन वर्मा का तार टाण्डा नगर से जुड़ा हुआ है जिसके कारण शुक्रवार को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर एसटीएफ के हवाले कर दिया है।


बताते चलेंकि रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो के साथ अमेठी के शिवरतन गंज के अहोरवा भवानी स्थित किराए मकान में रहते थे। जहां चारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी भी किया लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर मिले इनपुट के आधार पर रायबरेली के तेलिया कोर्ट निवासी चंदन वर्मा को संदिग्ध मान कर जांच शुरू किया। चंदन वर्मा का मृतिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन मृतिका चंदन वर्मा से दूरी बनाना चाहती थी जिसके कारण 18 अगस्त 2024 को चंद के खिलाफ रायबरेली में मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसमें मृतिका पूनम ने कहा था कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार चंदन वर्मा होगा।
घटना के बाद एसटीएफ द्वारा चंदन वर्मा के फोन का सीडीआर खंगाला गया तो चंदन वर्मा घटना से पहले टाण्डा नगर में आकर दो दिनों तक रुका था। कॉल डिटेल के आधार पर टाण्डा कोतवाली पुलिस के सहयोग से एसओजी टीम ने दयाराम उर्फ कल्लू सोनी व उनके पुत्र शुभम सोनी को हिरासत में लेकर अमेठी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
दयाराम उर्फ कल्लू सोनू मूल रूप से टाण्डा नगर क्षेत्र के काजीपुरा निवासी थे लेकिन सभी संपत्तियों को बेच कर चौक कपड़ा मंडी के पीछे अशोक कपूर के आवास में किराये पर रहने लगे थे। कल्लू सोनी 09 भाई है जिनमें से 01 भाई दिल्ली, कुछ भाई लखनऊ व कुछ भाई रायबरेली रहते हैं। अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा भी रायबरेली का रहने वाला है जिसके संपर्क में शुभम सोनी व उसके पिता कल्लू सोनी भी आ गए। चंदन वर्मा हत्याकांड से पहले टाण्डा में शुभम व कल्लू के घर पर आया था और दो दिनों तक टाण्डा में था जो उन दोनों के फोन डिटेल से कन्फर्म हुआ। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के उद्देश्य से एसटीएफ ने दोनों पिता पुत्र को अपने साथ ले गई है। उक्त दोनों की गिरफ्तारी की नगर क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!