WhatsApp Icon

टाण्डा अपडेट: 36 घंटा बाद भी सुलग रही है आग, नुकसान का अंदाज़ा लगाना मुश्किल

Sharing Is Caring:

 

बिजली तार की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का लगाया जा रहा है अंदाज़ा

सैकड़ों टैंकर पानी की मदद से आग को शांत करने में जुटे हैं फायरकर्मी

घटना स्थल पर आमजनों सहित जन प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त) औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के मोहल्लाह छज्जापुर में संचालित एचडीएफसी बैंक के पास बहुप्रसिद्ध कॉपी किताब व स्टेशनरी की तीन मंजिला होलसेल गोदाम ‘सिंह ट्रेडर्स’ पर रविवार की सुबह लगभग 04 बजे धुआं उठता देखा गया जो धीरे धीरे भयंकर रूप धारण कर लिया। भीषण आग की सूचना पर टाण्डा, अकबरपुर व एनटीपीसी सीआईएसएफ टीम सहित बस्ती, फैज़ाबाद, आज़मगढ़ आदि जनपदों से भी फायरब्रिगेड टीम को बुलाया गया।


सिंह ट्रेड्स अंडरग्राउंड व तीन मंजिला बड़े भवन में संचालित होता था तथा बड़ी मात्रा में कॉपी किताब व स्टेशनरी का सामान मौजूद था, जिसमें आग लगने के कारण काफी भयंकर रूप देखा गया। तीन सौ से अधिक टैंकरों के पानी की मदद से तीनों मंजिल पर लगी आग पर तो क़ाबू पा लिया गया लेकिन 36 घण्टा बाद भी अंडरग्राउंड सुलगता रहा जिसको शांत करने के लिए फायरकर्मी जुटे नज़र आ रहे हैं। उक्त आग के कारण बिजली की शार्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन आग लगने की सही वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। भयंकर आग से जहां स्थानीय लोग भयभीत नज़र आ रहे थे वहीं वास्तविक नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सका है।
सिंह ट्रेडर्स के मालिक सरदार सनी सिंह के दुःख में जहां टाण्डा नगर वासी शामिल हो रहे हैं वहीं जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्तों को भी घटना स्थल पर पहुंचते देखा जा रहा है। सीओ टाण्डा शुभम कुमार स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले नज़र आ रहे थे वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया था।
बहरहाल टाण्डा नगर में संचालित कॉपी किताब की होलसेल गोदाम सिंह ट्रेडर्स पर रविवार को लगी भयँकर आग पर 300 से अधिक टैंकर पानी की मदद से तो क़ाबू पा लिया गया लेकिन 36 घंटो बाद भी तीन मंजिला भवन के नीचे बने अंडरग्राउंड में सुलग रही आग पर सोमवार को भी क़ाबू पाने के लिए फायर कर्मी जुटे नज़र आए।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.