अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर के जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार शाम एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। वर्षों से बनी पक्की मुख्य सड़क अचानक धंसकर अंदर से खोखली हो गई और ऊपर की सतह टूटकर कई फीट गहरे गड्ढे में बदल गई। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सड़क के नीचे बड़ा हिस्सा खाली हो चुका है—मानो जमीन के अंदर सुरंग बन गई हो।
सबसे डरावनी बात ये है कि ऊपर से सड़क सामान्य दिख रही थी, लेकिन अंदर से पूरी तरह खोखली—यानी कभी भी किसी भी वक्त कोई भारी वाहन या राहगीर इस ‘मौत के जाल’ में समा सकता था। गनीमत रही कि धंसाव के वक्त वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा तय था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढे के अंदर लगातार मिट्टी धंस रही है और नीचे से पानी के रिसाव के संकेत भी मिल रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि या तो पुरानी सीवर लाइन फट चुकी है या पानी की पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज था, जिसने धीरे-धीरे सड़क के नीचे की मिट्टी को बहा दिया। इंस्ट्राग्राम पर इस खबर की वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के मकान मालिकों को डर सता रहा है कि अगर यही हाल रहा तो सड़क के साथ-साथ मकानों की नींव भी कमजोर हो सकती है। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नगर की सड़कों के नीचे ऐसी ही ‘खोखली हकीकत’ छिपी है या क्या किसी बड़ी जानलेवा घटना के बाद ही जिम्मेदार जागेगा।
फिलहाल, गड्ढा खुला है… खतरा बरकरार है… और जिम्मेदारों की ‘कार्रवाई’ अब भी इंतजार में है। नगर पालिका प्रभारी ईओ नीरज गौतम ने बताया कि मौके पर तत्काल टीम को भेजा जा रहा है और जांच कराई जा रही है कि अचानक गड्ढा के पीछे का मुख्य कारण क्या है।




