अम्बेडकरनगर: शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र तथा आलापुर विधायक अनीता कमल की उपस्थिति में तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा माक्स लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण अपने कार्यों को निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। मजबूर एवं असहाय लोगों का मदद करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण, अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतों का मौके पर टीम भेजकरके ,पैमाइश करा करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। धान क्रय केंद्रों को लेकर जिलाधिकारी ने किसानों के धान तौल अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को क्रय केंद्रों पर कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। बोरे ,पैसों की उपलब्धता सुनिश्चित रहनी चाहिए। इस दौरान पराली जलाने के मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही किया जाए। यदि कहीं से कोई ऐसा मामला आए तो उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस आलापुर में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 186 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें से आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 178 जन शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी आलापुर उपस्थित रहे।
तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा के समक्ष कुल 146 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुई जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 141 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारी को प्राप्त करा दिया गया।
तहसील टांडा में उप जिलाधिकारी के समक्ष 62 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुई जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 51 जन शिकायत पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील जलालपुर में उप जिलाधिकारी के समक्ष 154 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से 15 प्रार्थना पत्र मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 139 शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
तहसील भीटी में उप जिलाधिकारी के समक्ष 143 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुई है जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 133 शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस


