WhatsApp Icon

आगामी रविवार को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा एसएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव, तैयारियां जारी

Sharing Is Caring:

बलिया: जनपद के फेफना बलेजी में संचालित प्रसिद्ध एसएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में आगामी 16 मार्च रविवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। वार्षिक उत्सव की तैयारियां काफी धूम से जारी है।


उक्त जानकारी एसएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर शिवशंकर यादव ने देते हुए बताया कि एसएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है और छात्रों को उनके आने वाले जीवन के हर मोड़ पर होने वाले कम्पटीशन के लिए तैयारी करना है जिससे आज का छोटा बच्चा कल जीवन में सफल होकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रौशन करे। एसएस पब्लिक कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता यादव ने सभी अभिभवकों व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को निमंत्रण देते हुए कहा कि छात्रों ने क्या कुछ सीखा है वो आगामी रविवार को वार्षिकोत्सव के अवसर पर सा साफ नजर आएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाने के लिए स्कूल के टीचर्स भी तैयारियां कराने में लगे हुए हैं।

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!