WhatsApp Icon

त्वरित कार्रवाई और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने एसपी प्राची सिंह का जताया आभार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

एसपी सुश्री प्राची सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते एआईएमआईएम प्रतिनिधि मंडल

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय हैं। सम्मनपुर साहिल हत्याकांड पर त्वरित पुलिसिया कार्यवाही पर भी धन्यवाद प्रकट क़िया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की सक्रियता से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

प्रदेश सचिव मुराद अली व जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

AIMIM नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जनपद में बेहतर पुलिसिंग और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर AIMIM के प्रदेश सचिव मुराद अली, जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी, जिला महासचिव सद्दाम हुसैन, नबी अहमद, तौसीफ अंसारी एवं नूर मोहम्मद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!