WhatsApp Icon

नवागत पुलिस कप्तान का भव्य स्वागत, एसपी केशव को दी गई विदाई

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अधिकारियों ने बुके भेंट कोय जबकि जवानों ने गार्द सलामी पेश किया, दूसरी तरफ एसपी केशव कुमार को विदाई भी दी गई।


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कप्तान रहे केशव कुमार को भव्य विदाई दिया तथा उनके अल्प कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए शुभकामनाएं दिया। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर का गार्द द्वारा सलामी पेश की गई तथा एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बताते चलेंकि औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को जनपद अम्बेडकर नगर की जिम्म्मेदारी सौंपी गई है। श्री अभिजीत 2018 बैच के आईपीएस हैं तथा अपनी ईमानदारी के लिए मशहूर हैं। अम्बेडकर नगर में अपनी ईमानदारी की अनोखी छाप छोड़ने वाले एसपी केशव कुमार का तबादला कुशीनगर पुलिस अधीक्षक पद पर हो गया है जिनकी शुक्रवार को विदाई दी गई।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!