WhatsApp Icon

दो मिनट का मौन रख वरिष्ठ पत्रकार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, जिला प्रेस क्लब में आयोजित हुई शोक सभा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: वरिष्ठ पत्रकार साथी पियुष चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन से जनपद के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय निधन को पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए जिला प्रेस क्लब में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित दर्जनों वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी मौजूद रहे।

सभी ने पियुष चतुर्वेदी के मिलनसार स्वभाव, निष्पक्ष लेखनी और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि साथी पियुष चतुर्वेदी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ा झटका है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। शोक सभा के अंत में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। उक्त मौके पर दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!