WhatsApp Icon

प्रतिभाओं का सम्मान, सपनों को उड़ान: भाग्योदय इंटर कॉलेज में हुआ भव्य समारोह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा शिक्षा क्षेत्र के अवसानपुर स्थित भाग्योदय बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियदर्शी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. दिवाकर मौर्य (दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. मौर्य ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए, क्योंकि छोटा लक्ष्य कभी बड़ी उपलब्धि नहीं दिला सकता। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सपना वही सच्चा होता है जो आपकी नींद उड़ा दे।”

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने का मंत्र दिया—“मैं सर्वश्रेष्ठ हूं, मैं कुछ भी कर सकता हूं, ईश्वर मेरे साथ हैं, मैं विजेता हूं।” साथ ही उन्होंने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं से कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में स्किल डेवलपमेंट बेहद आवश्यक है।

समारोह में मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में रूबी मौर्या (82.5%), अरुण (81.1%), मीनाक्षी (78.5%), ईशु (78.2%) और आलिया (78.1%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट में पल्लवी (78.3%), अंशिका (73.3%), हिमांचल (71.2%), नैंसी यादव (69.6%), साक्षी (69.3%) और अंतिम (69.1%) को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक मास्टर सियाराम यादव, संरक्षक लवकुश यादव, प्रधानाध्यापक जगदंबा प्रसाद, सहायक अध्यापक संदीप पांडे, रामकृपाल, अंतिमा देवी, मायाराम, सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!