WhatsApp Icon

दरगाह मखदूम अशरफ के सरपरस्त सज्जादानशीन का तीसरा सालाना उर्स विभिन्न रसूमात के साथ सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व प्रसिद्ध किछौछा शरीफ स्थित सैय्यद मखदूम अशरफ जहाँगीर सिमनानी की दरगाह पर सरपरस्त सज्जादानशीन व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे अल्लामा मौलाना हाजी सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी का तीसरा सालाना उर्स पूरे अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स के मौके पर आस्ताने पर रूहानी माहौल बना रहा और देश-प्रदेश से आए अकीदतमंदों ने शिरकत की।


सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद मोहिद्दीन अशरफ़ की सरपरस्ती में आयोजित उर्स के दौरान गागर व चादर के साथ गुलपोशी कर अकीदत का नज़राना पेश किया गया। इसके बाद नात-ए-पाक का सिलसिला चला तथा शहज़ादा ए फखरुल मशायख मौलाना मोहमिद अशरफ शारिक मियां द्वार मुल्क व कौम की सलामती, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। आस्ताने पर मौजूद उलेमा-ए-किराम ने मखदूम अशरफ जहाँगीर सिमनानी की तालीमात पर रौशनी डालते हुए इंसानियत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया।
उर्स के समापन अवसर पर लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों जायरीनों ने तबर्रुक हासिल किया। दरगाह कमेटी की ओर से उर्स को सकुशल सम्पन्न कराने में खिदमत अंजाम दी गई। उर्स के दौरान मुख्य रूप से सैय्यद कसीम अशरफ, सैय्यद बदरुद्दीन बद्दू मियां, सैय्यद मो.अशरफ मुन्ना मियां, मुजीब अहमद सोनू, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद वसीम अशरफ़, सैय्यद नसीम अशरफ़, सैय्यद फहीम अशरफ, सैय्यद नदीम अशरफ़, सैय्यद शेखू अहमद आदि सहित खानवादे अशरफिया के तमाम जिम्मेदार व बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।

अन्य खबर

खबर छपी तो खुली पालिका की नींद! नाला साफ किए बिना ही फिर रख दी पटिया, जलभराव का संकट बरकरार

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की आंधी! मुबारकपुर में पूरी रात गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, समाजसेवियों का सम्मान

‘17 व 22 के बाद 27 भी हराएंगे’ पर भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने राजभर को कह दिया ‘पागल-सनकहा’! गरमाई राजनीति

error: Content is protected !!