WhatsApp Icon

कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 10 बजे से पहले चालू करने पर डीएम ने लगाई पाबन्दी, देखिए आदेश

अम्बेडकरनगर: शीतलहर के बढ़ते प्रकोप कारण जनपद के सभी विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक ही संचालित करने का आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है।
जनपद में लगातार बढ़ रही शीतलहर और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के हित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
अब सभी विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

अन्य खबर

‘या मखदूम अशरफ’ की सदाओं के बीच परचम कुशाई से शुरू हुआ 640वां उर्स, किछौछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.