WhatsApp Icon

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

Sharing Is Caring:

 

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया गया जोर

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अपने 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद तथा परिषद के संस्थापक प्रेरणा-पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत प्रवासी राष्ट्रीय सहसंयोजक उज्ज्वल अवस्थी ने परिषद की स्थापना, उसके गौरवशाली इतिहास और छात्र, समाज व राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के लिए समर्पित, संस्कारित और नेतृत्वक्षम युवाओं के निर्माण का एक व्यापक अभियान है।

उन्होंने परिषद के मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” का उल्लेख करते हुए कहा कि ABVP विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से परिषद के सदस्यता अभियान और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने छात्रहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा परिषद की विचारधारा और उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू, विभाग संयोजक अंकित सिंह, जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी, जिला संयोजक वीर सिंह, सूर्यांश आदित्य, मोरवाल, नितिन गुप्ता, हर्षित पाठक, अन्नू गौड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!