WhatsApp Icon

सुबह खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान—हत्या की आशंका से सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सम्मनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान जहनियां मछली गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज पुत्र दिलीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज शुक्रवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव गांव से बाहर खेत में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। वहीं, उसकी मोटरसाइकिल घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मिली, जो मामले को और भी संदिग्ध बना रही है।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर और सम्मनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल सवाल यह है—क्या यह हादसा है या सुनियोजित हत्या? जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन एक बात तय है, इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!