अम्बेडकरनगर: शुक्रवार की सुबह घाघरा नदी से माछली मारकर वापस लौट रहे मंझवार से जबरन माछली छीनने की शिकायत उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी टाण्डा से की गई है। आधा दर्जन से अधिक युवाओं द्वारा जबरन मछली छीनने से मंझवार समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।
आपको बताते चलेंकि टाण्डा व आलापुर क्षेत्र से गुजरने वाली घाघरा (सरयू) नदी का स्थानोय प्रशासन द्वारा मत्स्य आखेट नीलामी (मछलियों का ठेका) देने के बाद अब ठेकेदार व मंझवार समुदाय एक दूसरे के सामने आ गया है। मंझवार समुदाय के सामने रोजी रोटी का एक मात्र साधन मत्स्य आखेट (मछलियों को पकड़ कर बेचना) ही है जबकि ठेकेदारों द्वारा बिना अनुमति नदी में जाल फेंकने पर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे राम लौट अपने अन्य सहयोगियों के साथ घाघरा नदी से मछली निकाल कर टाण्डा कलवारी पुल रायपुर थाना अलीगंज की तरफ से आ रहा था कि तथाकथित मत्स्य ठेकेदार जिलाजीत वर्मा अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ जबरन 5 किलो मछली छीन कर फरार हो गए जिससे मंझवार समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। उपजिलाधिकारी व सीओ टाण्डा को तहरीर देते हुए कार्यवाही के8 मांग किया है।
मंझवार से मछली छीनने की एसडीएम सीओ से शिकायत – आक्रोश


