WhatsApp Icon

स्व. रामकुमार पाल के निधन पर कांग्रेस में शोक, जिलाध्यक्ष ने परिजनों तक पहुंचा प्रियंका गांधी का शोक संदेश

Sharing Is Caring:

 

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव बोले — “राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द करेगा परिवार से मुलाकात”

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामकुमार पाल के निधन पर पार्टी में गहरा शोक व्याप्त है। जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी स्व. रामकुमार पाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संदेश भेजा है। प्रियंका गांधी ने अपने संदेश में कहा कि रामकुमार पाल संगठन के समर्पित और संघर्षशील नेता थे, जिनकी कमी पार्टी को हमेशा महसूस होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने स्व. रामकुमार पाल के परिजनों से मुलाकात कर प्रियंका गांधी का शोक संदेश सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी जल्द ही परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त करेगा। उन्होंने कहा कि स्व. रामकुमार पाल ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!