WhatsApp Icon

अपरिचित बुजुर्ग व्यक्ति को रक्तदान कर सत्यम ने पेश की मानवता की मिसाल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपरिचित बुजुर्ग बीमार व्यक्ति को रक्त की अति आवश्यकता थी, सभी रिश्तेदारों व परिचितों ने जहां मुंह मोड़ लिया वहीं समाजसेवी बरकत अली मदद के लिए सामने आए और उनके आग्रह पर सत्यम मद्धेशिया ने बुजुर्ग व्यक्ति को ब्लड देकर मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश किया।


बताते चलेंकि सूरज दुबे निवासी रामनगर गांव सिपाह के बुजुर्ग बाबा को ब्लड की जरूरत हुई तो तमाम लोगों से प्रयास किया किसी ने इनकी मदद नहीं किया। रिश्तेदार व सभी परिचितों में जब मुंह मोड़ लिया तो सूरति द्विवेदी ने समाजसेवी बरकत अली से आग्रह किया करते हुआ कहा कि एक व्यक्ति बहुत परेशान है, उसके बाबा अकबरपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं, उनको ब्लड की सख्त जरूरत है। समाजसेवी बरकत अली ने सोशल मीडिया के सहारे बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाने की अपील किया तो सत्यम मद्धेशिया पुत्र ठाकुर प्रसाद मद्धेशिया निवासी बसखारी ने अपरिचित बुजुर्ग के लिये सामने आए। सत्यम मद्धेशिया ने जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर पहुंच कर ब्लड डोनेट करके सिर्फ एक अनजान बुजुर्ग की जान ही नहीं बचाई बल्कि आज के दौर में मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश किया है जिनकी खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

error: Content is protected !!