WhatsApp Icon

मालीपुर-तुलसीनगर रेलखंड पर युवक का शव मिलने से सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। मालीपुर रेलवे स्टेशन और तुलसीनगर स्टेशन के बीच खालिसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत रात के समय किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है।
सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना मिलते ही अकबरपुर जीआरपी चौकी और मालीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!