WhatsApp Icon

बुजुर्ग उर्दू सहाफी सुपुर्दे खाक, उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: “इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन” — वरिष्ठ पत्रकार और अदबी शख्सियतों में शुमार जुबैर अहमद अंसारी भुलेपुर का मंगलवार को इंतकाल (निधन) हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दीदार के लिए उमड़ पड़े।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 78 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे रोज़नामा उर्दू अखबार इंक़लाब के सीनियर पत्रकार रहे और लंबे समय तक पत्रकारिता के जरिए समाज को दिशा देते रहे। न केवल एक निर्भीक सहाफी बल्कि एक नेकदिल इंसान के रूप में भी उनकी पहचान थी।
मरहूम जुबैर अहमद अदबी संस्था बज़्म-ए-अरमगान-ए-अदब, अम्बेडकरनगर के वे एक बेहद मुख्लिस सरपरस्त थे। संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि जुबैर अंसारी ने बज़्म को पहचान दिलाने और उसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इंतकाल से अदबी और सामाजिक जगत में जो खालीपन आया है, उसकी भरपाई मुश्किल नजर आती है।
बताया गया कि उनका इंतकाल शाम करीब 5 बजे हुआ। देर रात करीब 9:30 बजे भुलेपुर ईदगाह के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां नम आंखों के साथ लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस मौके पर हंसवर भूलेपुर के ही नहीं बल्कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की तमाम सामाजिक, साहित्यिक और पत्रकारिता जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। हर शख्स गमगीन नजर आया और जुबैर अंसारी के साथ बिताए पलों को याद करता दिखा।
क्षेत्रवासियों व विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि एक नेक, सच्चे और समाज के लिए समर्पित इंसान को खो दिया है।
उर्दू सितारे एवार्ड से सम्मानित मास्टर असलम खान, क़िस्मत सिकंदरपुरी, अशहर हमीदी, ख़ालिद आज़म, तारिक़ मुस्तफ़ा, डॉ. अशहर सौदागर, फ़ज़लुल्लाह ख़ान किछौछवी, अफ़रोज़ रोशन आदि शायरों और साहित्यकारों सहित सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान, सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, सपा टाण्डा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, सपा नेता फैज़ान खान व मो. शाद सिद्दीकी, उर्दू इंकलाब के जिला संवाददाता मो.राशिद अंसारी, मुसाब अजीम आदि ने दुःख और शोक प्रकट किया।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.