WhatsApp Icon

त्रयोदशी संस्कार के बाद दुर्वासा ऋषि में पूजा पाठ के लिए टेम्पों से जा रही माँ बेटी की मौत

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 187 और 188 के बीच की है।

जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र रुदौली माफी ग्राम सभा का एक परिवार अपनी मां के त्रयोदशी संस्कार के बाद दुर्वासा ऋषि में पूजा-पाठ के लिए टेंपो से जा रहा था। इसी दौरान चलते टेंपो का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे उसमें सवार 28 वर्षीय सोनी असंतुलित होकर गिरने लगीं। उन्हें संभालने के प्रयास में उनकी पुत्री सलोनी भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो में सवार अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बहरहाल एक ओर जहां परिवार पहले ही मां की मृत्यु से गमगीन था, वहीं इस हादसे में मां-बेटी की मौत से परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

अन्य खबर

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.