WhatsApp Icon

बैंक-बीमा गठजोड़ का खेल! गृहिणी से 3.5 लाख हड़प कर थामाई फर्जी पॉलिसी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पंजाब नेशनल बैंक की टांडा शाखा से जुड़े एक गंभीर मामले में पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट और कथित बैंक कर्मियों की मिलीभगत से एक गृहिणी से 3.5 लाख रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। पीड़िता संगीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि एजेंट उमर अहमद ने एफडी/बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर तीन चेकों के जरिए 3.5 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बदले में फर्जी पॉलिसी थमा दी गई।


पीड़िता के अनुसार जब संदेह होने पर जानकारी की गई तो पता चला कि उसके नाम से कोई वैध एफडी या पॉलिसी अस्तित्व में ही नहीं है। संपर्क करने पर एजेंट न तो फोन उठाता है और न ही अपने पते पर मिलता है। आरोप है कि यह सुनियोजित बैंक–बीमा गठजोड़ का मामला है, जिसमें जीवन भर की जमा पूंजी हड़प ली गई।
पीड़िता ने संबंधित बैंक कर्मियों व बीमा एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई, उच्चस्तरीय जांच और ठगी की रकम तत्काल वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!