अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यलय) पंडित जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” ने कही ।
उन्होंने कहा आजादी से पहले पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी, आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें 9 बार जेल जाना पड़ा था।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने कहा भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करके देश और अर्थव्यवस्था को किया।
आज जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, सुखीलाल वर्मा, रामजी वर्मा, विपुल वर्मा, संतोष पाल, आजम अली आदि ने सम्बोधित किया।
पंडित जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता : अमित वर्मा
