WhatsApp Icon

पिता पुत्र की हत्या के आरोप में फरार चल रहा 50 हजार का इनामिया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2023 में अपने पिता व भाई की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी रवि सोनी पुत्र कृष्णचन्द सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रवि सोनी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उसके ऊपर 50 हजार रुपये इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 448/25 दर्ज था। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।


इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि आरोपी को विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संयुक्त पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!