WhatsApp Icon

आम की बाग में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरिया के मिल्कियाना में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अतहर अब्बास की आम की बाग में एक युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र तफसीर हुसैन के रूप में हुई है। सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना कोतवाली अकबरपुर पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मानकर जांच में जुट गई है, वहीं युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अन्य खबर

‘या मखदूम अशरफ’ की सदाओं के बीच परचम कुशाई से शुरू हुआ 640वां उर्स, किछौछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.