WhatsApp Icon

दूसरी मैरिज एनिवर्सरी पर पेड़ से संदिग्ध हालत में लटकता मिला पति का शव, इलाके में सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: जावेद सिद्दीकी बसखारी) शादी की दूसरी सालगिरह खुशियों के बजाय मातम में बदल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र के बरसावारी गांव निवासी युवक की शादी 16 मई 2024 को हुई थी। शनिवार को उसकी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी थी, लेकिन उसी दिन सुबह बसखारी थानाक्षेत्र के मुजहिदपुर गांव के बाहर आम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दिया।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और संदिग्ध मौत के बीच उलझा नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

जलालपुर थानाक्षेत्र के फखरपुर निवासी रोहित लाल ने बसखारी थानाक्षेत्र को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके साले के लड़के रोहित कुमार का विवाह दो वर्ष पूर्व मुजाहिदपुर में छमता उर्फ गुड़िया के साथ हिन्दू रस्मोरिवाज के साथ हुआ था। गुड़िया द्वारा अनावश्यक पैसों की मांग को लेकर दोनों पीटीओ पत्नी के बीच कलह चल रही थी जिसके कारण गुड़िया अपने मायके रहती थी।
सूत्रों के अनुसर गत दिनों महिला थाना पर दोनों के बीच सुलह समझौता भी हुआ था जिसमें पत्नी द्वारा प्रतिमाह खर्चा की मांग की गई थी। पति अमित कुमार के परिवार मर वृद्ध दादा व माता के अलावा कोई भी नहीं है और पत्नी से बात बनाने के चक्कर मर अमित शुक्रवार को पत्नी से मिलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात्रि तक वापस नहीं लौटा परंतु सुबह उसका शव एक बड़े आम के पेड़ से झूलता मिला जिससे सनसनी फैल गई। परिजनों ने पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
बहरहाल शादी की दूसरी सालगिरह पर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि वो हर पहलुओ पर जांच कर रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!