अम्बेडकरनगर: टांडा विधान सभा के पूर्व विधायक हाजी अज़ीमुलहक पहलवान की 6वीं बरसी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुरआन ख्वानी का आयोजन कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया। इस मौके पर मस्जिदों, मदरसों और अन्य स्थानों पर विशेष दुआएं की गईं तथा उनके योगदान को याद किया गया।
विशेष रूप से उनके पैतृक गांव में क़ुरान ख्वानी और दुआ ख्वानी का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक के पुत्र मुसाब अज़ीम, मौलाना फसीउज्जमा, मौलाना सलाहुद्दीन, रईश अंसारी, मोहम्मद जाबिर, हाफिज शम्साद, मौलाना शाहिद, मोहम्मद अन्ज़र, तबरेज निजाम, अवसाफ, तबरेज समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अज़ीमुलहक पहलवान के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।




