WhatsApp Icon

मोहल्ला में आने पर चेयरमैन की लाश भेजने की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: “अगर चेयरमैन मेरे मोहल्लाह में आ गया तो उसकी लाश यहां से जाएगा” उक्त धमकी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता को बसखारी निवासी विनोद यादव पुत्र मुन्नीलाल ने स्थानीय सभासद लालमन रावत से मोबाइल पर वार्ता करते हुए दिया। उक्त धमकी को संज्ञान लेकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बसखारी थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह को लिखित तहरीर देते हुए अपनी हत्या की आशंका प्रकट किया।


बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विनोद यादव को हिरासत में ले लिया। विनोद को हिरासत में लेने की सूचना पर विनोद के समर्थकों ने बसखारी थाना का घेराव करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 10 में पुराना तालाब है जिसको भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा था तो सभी लोगों ने मिलकर विरोध किया और थाना पर आए लरकीं कोई कार्यवाही नहीं कि गई जबकि ग्रामीणों की लड़ाई लड़ रहे विनोद यादव के खिलाफ एसपी के पास शिकायत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना पर मौजूद भीड़ का आरोप है कि भू-माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई जबकि भू-माफियाओं को रोकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दूसरी तरफ नगर पंचायत किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता का आरोप है कि विनोद यादव व उसके साथी सामाजवादी पार्टी के पोषित माफिया हैं, जो हमारी हत्या करवा सकते हैं। श्री ओमकार ने कहा कि जब चेयरमैन को धमकी मिल रही है तो आम लोगों का क्या हाल होगा।
बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ किया गया है तथा आरोपी की शांति भंग की आशंका में टाण्डा एसडीएम के पास चालान कर दिया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.