WhatsApp Icon

डीएम की फटकार के बाद टाण्डा नगर पालिका ने आधा दर्जन स्थानों पर शुरू की अलाव की व्यवस्था

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ठंड में बढ़ती शीतलहर और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी की कड़ी फटकार का तत्काल असर देखने को मिला। टाण्डा नगर पालिका प्रशासन, जो अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू नहीं कर पाया था, मंगलवार की देर शाम आनन-फानन में सक्रिय हो गया।

सूत्रों के अनुसार टाण्डा नगर पालिका ने लगभग आधा दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र में बीते कई दिनों से आमजन ठंड से राहत के लिए अलाव की मांग कर रहे थे, लेकिन व्यवस्था में देरी के चलते लोगों में नाराज़गी बढ़ रही थी। सूचना न्यूज़ टीम द्वारा सोमवार को आम जनता की बात को प्रमुख्यता से प्रसारित किया था जिसके बाद मंगलवार शाम से ज़ुबैर चौराहा, बस स्टेशन, चौक घण्टाघर, अलीगंज चौराहा, कश्मिरिया व नयन तारा चौराहा पर जलौनी गिराई गई।
जिलाधिकारी द्वारा की गई सख़्त टिप्पणी के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने तुरंत अलाव की व्यवस्था किया जिससे आम जन राहत महसूस करते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन की पहल स्वागतयोग्य है, लेकिन मांग की है कि अलाव की संख्या बढ़ाई जाए और नियमित रूप से सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड में आमजन को निरंतर राहत मिलती रहे।

फिलहाल, डीएम की फटकार का असर साफ दिख रहा है और नगर पालिका अब सक्रिय नज़र आ रही है।

अन्य खबर

खबर छपी तो खुली पालिका की नींद! नाला साफ किए बिना ही फिर रख दी पटिया, जलभराव का संकट बरकरार

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की आंधी! मुबारकपुर में पूरी रात गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, समाजसेवियों का सम्मान

‘17 व 22 के बाद 27 भी हराएंगे’ पर भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने राजभर को कह दिया ‘पागल-सनकहा’! गरमाई राजनीति

error: Content is protected !!