WhatsApp Icon

टांडा नगर पालिका में ‘परिवार रजिस्टर’ की मांग तेज, सिटीजन काउंसिल ने शासन को भेजा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। टांडा नगर पालिका परिषद में अब तक परिवार रजिस्टर (कुटुंब रजिस्टर) की व्यवस्था लागू न होने पर सिटीजन काउंसिल फाउंडेशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शासन को ज्ञापन भेजा है।

संगठन का कहना है कि पिछले कई महीनों से नगर पालिका में परिवार रजिस्टर/कुटुंब रजिस्टर लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह रजिस्टर आम जनता के लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेज होता है, जिसके अभाव में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में बताया गया है कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत 01 अप्रैल 1970 से देश के अधिकांश राज्यों में परिवार रजिस्टर की व्यवस्था लागू हो चुकी है। इसके बावजूद टांडा नगर पालिका परिषद में आज तक यह महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तैयार नहीं किया गया है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

सिटीजन काउंसिल ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों में परिवार रजिस्टर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन टांडा नगर पालिका परिषद अब भी इससे वंचित है। इससे स्थानीय नागरिकों को प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संगठन के चेयरमैन तारिक मंसूर ने बताया कि इस संबंध में 22 सितंबर 2025 को भी अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

सिटीजन काउंसिल फाउंडेशन ने मांग पत्र में लिखा कि टांडा नगर पालिका में तत्काल परिवार रजिस्टर की व्यवस्था लागू की जाए, नागरिकों को जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध कराए जाएं एवं शासन स्तर से इस मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराया जाए।

सिटीजन काउंसिल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

यह मुद्दा सीधे तौर पर आम जनता की सुविधाओं और अधिकारों से जुड़ा है, ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
टांडा एसडीएम न्यायिक/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज गौतम के माध्यम से प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजे गए ज्ञापन के समय सिटीजन काउंसिल फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ तारिक मंज़ूर सहित महाराष्ट्र सरकार द्वारा उर्दू पत्रकारिता के लिए सम्मानित वसील अहमद खान, मदरसा मंज़रे हक प्रबन्धक हाजी अशफाक अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी, अब्दुल कादिर, कैफुलवाला अंसारी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!