अम्बेडकरनगर: टाण्डा उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक व सीओ सिटी के संयुक्त प्रयास पर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री रफत एजाज पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है हालांकि ईओ व कर्मचारियों के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित नगर पंचायत की अध्यक्ष शबाना खातून ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 07 दिवस के अंदर क्रास मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो पुनः अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से केते हुए कर्मचारियों की मांग पर नगर पंचायत कर्मी आसिफ अंसारी की तहरीर पर भाजपा नेत्री रफत एजाज के खिलाफ मुकदमा संख्या 352/20 पर धारा 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया। भाजपा नेत्री रफत एजाज की तहरीर पर अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा, आसिफ अंसारी व दो अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया। क्रास मुकदमा दर्ज होने की खबर से नगर पंचायत कर्मियों में आक्रोश नज़र आया। नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून ने सूचना न्यूज़ से वार्ता करते हुए कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में आकर दबंगई करने वाली महिला की तहरीर पर नगर पंचायत अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ क्रास मुकदमा फ़र्ज़ी ढंग से दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सात दिवस के अंदर क्रास मुकदमा जांच कर समाप्त नहीं किया गया तो नगर पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी पुनः अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
बहरहाल भाजपा नेत्री व नगर पंचायत कर्मियों के बीच हुए विवाद पर तीसरे दिन दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले का पटाक्षेप तो हो गया है लेकिन नगर पंचायत कर्मियों की चेतावनी पुनः विवाद को हवा दे सकती है।
भाजपा नेत्री व ईओ के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज – हड़ताल समाप्त लेकिन—


