अम्बेडकरनगर: रूहानी इलाज़ के लिए प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रान्तों में बहुप्रसिद्ध हजरत सैय्यद मोहम्मद असलम मियां शाबरी की बुजुर्ग माँ को नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उक्त मौके पर भारी भीड़ उमड़ी रही।
बताते चलेंकि हजरत सैय्यद मोहम्मद असलम मियां शाबरी की बुज़ुर्ग माता जी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी जिनका सोमवार की सुबह इंतेक़ाल हो गया था।इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें भीषण ठण्ड के मौसम में दूर दराज से आने वालों लोगों के कारण मंगलवार की दोपहर में कौमी इण्टर कालेज टाण्डा के बगल स्थित उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उक्त मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय व बैरूनी लोगों में सभी धर्म समुदाय के लोग मौजूद रहे। शोक संवेदना प्रकट करने का सिलसिला जारी है। इस खबर की वीडियो इंस्टाग्राम पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
हजरत असलम मियां शाबरी की बुजुर्ग माँ सुपुर्दे खाक, उमड़ी भीड़








