WhatsApp Icon

नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों का धरना शुरू – हड़ताल जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। कार्यालय के मुख्य गेट पर ही अनिश्चित कालीन हड़ताल का बैनर लगाते हुए कार्यलय कर्मचारी से मारपीट पर आक्रोश प्रकट किया गया है। कार्यालय कर्मचारियों का साथ देने के लिए सफाई कर्मचारियों ने भी धरना शुरू कर दिया है।
आपको बताते चलेंकि बुधवार को भाजपा नेत्री रफत एजाज व नगर पंचायत ईओ व कर्मचारियों से हुए विवाद के बाद से नगर पंचायत कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही मुख्य गेट पर अनिश्चित कालीन हड़ताल का बैनर लगा कर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। कार्यालय कर्मचारियों का साथ देने के लिए सफाई नायक व सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून ने भी कर्मचारियों का सपोर्ट करते हुए कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय की गरिमा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा और नगर पंचायत के किसी अधिकारी या कर्मचारी पर सत्ता पकड़ के दबाव में अगर कोई फ़र्ज़ी मुकदमा पंजीकृत होता है तो वो खुल कर मैदान में होंगी।बहरहाल नगर पंचायत अशरफपुर कार्यालय में बुधवार को भाजपा नेत्री व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद से नाराज़ कर्मचारियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। अगर हड़ताल लम्बी चली तो नगर पंचायत परिक्षेत्र में गंदगी का अंबार लग जायेगा जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित होने तय है।

अन्य खबर

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन

बिना शासनादेश बदल गया सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का नाम, आरटीआई में खुलासा, जांच की मांग तेज़

विहिप ने यूनुस खान का पुतला दहन कर बांग्लादेश के खिलाफ बुलंद की आवाज़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.