WhatsApp Icon

नववर्ष की पूर्व संध्या पर अलर्ट मोड में प्रशासन, बार-रेस्टोरेंट से लेकर सड़कों तक कड़ी निगरानी, डीएम एसपी ने दी बधाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बार-रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई।

इस दौरान पुलिस द्वारा वाहनों की गहन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती दिखाई गई। बार और रेस्टोरेंट में नियमों के पालन की जांच की गई, वहीं देर रात तक खुले प्रतिष्ठानों पर भी विशेष नजर रखी गई ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आमजन से शांति, संयम और नियमों के पालन की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पेट्रोलिंग को और तेज किया गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!