WhatsApp Icon

नशा मुक्ति जंग: मुहिम की सफकता के लिए 8 फरवरी को अलनपुर मदरसा में जुटेंगे नौजवान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नशा मुक्ति मुहिम को लेकर आगामी 8 फरवरी रविवार को मदरसा अरबिया फैज़ुल उलूम, अलनपुर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।


मदरसा प्रबन्धक मुफ़्ती कमरुद्दीन कासमी के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है। इस अवसर पर नशा मुक्ति, सामाजिक सुधार और नैतिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस्लाह कमेटी अलनपुर ने क्षेत्र के सभी नौजवान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कमेटी का कहना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशा मुक्ति का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे, जो युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!